आक्सीजन को लेकर केजरीवाल कर रहे हैं राजनीति : बिपिन बिहारी सिंह

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली में लोग आक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गंदी राजनीति करने में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्या पर यह आरोप दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा से बीजेपी के निगम पाषर्द और निगम के सबसे मजबूत नेता बिपिन बिहारी सिंह ने लगाए हैं। बिपिन बिहारी सिंह ने रविवार को बताया कि कोरोना का यह समय राजनीति करने का नहीं है लेकिन अरविंद केजरीवाल ओछी राजनीति करने में जुटे हैं। दिल्ली में आक्सीजन की कमी है लेकिन वह जानबूझकर आक्सीजन को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम में लोगों को लगने वाली वैक्सीन पाषर्दों को नहीं दी और निगम के स्कूल में कैंप भी नहीं लगने दिए। वह सिर्फ अपनी पार्टी के निगम पाषर्दों को वैक्सीन दे रहे हैं और उनके वोटों की खातिर उनके क्षेत्रों में ही वैक्सीन भी लगवाने दे रहे हैं। इसका सीधा उदाहरण विनोद नगर इलाके का हैं जहां सरकारी स्कूल में वैक्सीन लग रही हैं। 

बिपिन ने अपनी पार्टी के पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर की भी तारीफ की ​जो अपने गौतम गंभीर फाउंडेशन के जरिये लोगों को फ्री में आक्सीजन दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक तरफ केजरीवाल हैं जिन्होंने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया हैं तो वहीं, गौतम गंभीर हैं जो लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं। वह लोगों को फ्री में आक्सीजन दे रहे हैं और हम भी उनके जरिये लोगों को यह सेवा पहुंचा रहे हैं।


LEAVE A COMMENT