एएटीएस टीम ने तकनीकी माध्यम से एक घोषित अपराधी को पकड़ा: डीसीपी ईशा पांडेय

विशेष संवाददाता : दक्षिण पूर्वी जिले की एएटीएस टीम ने एक भगोड़े अपराधी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर कोर्ट द्वारा चोरी के मामले में पीओ घोषित किया हुआ था। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस की डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि इस अपराधी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। पुलिसकर्मियों ने कई बार उसके परिसर पर छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद आखिर में उसे ओखला से 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

.................

LEAVE A COMMENT