एसएचओ कश्मीरी लाल के मार्गदर्शन में टीम ने पकड़ी अवैध शराब

योगेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली : 

पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने की टीम ने अपनी समझदारी और चतुराई दिखाते हुए एक अवैध शराब बेचने वाले एक आदमी को दबोच लिया। मंडावली थाने के एसएचओ कश्मीरी लाल के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने इस अपराधी को पकड़ा। इससे पहले भी कई बार कश्मीरी लाल के मार्गदर्शन में मंडावली से अवैध शराब मिल चुकी है। 

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि 23 अगस्त को हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल प्रदीप को एक सूचना मिली कि मंडावली इलाके में अवैध शराब का भंडार है जिसके बाद मनोज, प्रदीप सहित छापामार टीम ने रेलवे कॉलोनी में छापा मारा जहां अवैध शराब छुपाई हुई थी। कुल 10 बॉक्स (480 क्र्वाटरस) और ब्लू विस्की प्राप्त हुई। इस मामले में 40 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है। इस टीम का पूरा मार्गदर्शन मयूर विहार के एसीपी बच्चू सिंह ने किया। 

एक अन्य मामले में मंडावली थाने की टीम एएसआइ योगेंद्र और हेड कांस्टेबल सन्नी कुमार ने मोटरसाईकिल और स्कूटी चुराने वाले दो लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

----------

LEAVE A COMMENT