कालकाजी थाने के एसएचओ बलबीर की साहसिक टीम ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
- By डेस्क --
- 09 February 2022 --
योगेश शर्मा, दक्षिणी पूर्वी :
दिल्ली के थाना कालकाजी थाने के एचएसओ बलबीर सिंह के साहसिक नेतृत्व में उनकी टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। बलबीर के आने से कालकाजी के खराब हालात सुधरने लगे हैं और चोर लगातार पकड़ में आ रहे हैं। बलबीर ही अपनी टीम को इस तरह तैयार करते हैं कि चोर पुलिस की गिरफत से बाहर नहीं निकल सकते।
हालांकि इस गिरफतारी में थाना कालिंदी कुंज ने भी मदद की है। दो अपराधियों आकाश और विष्णु को गिरफ्तार किया गया है| उनकी गिरफ्तारी के साथ एक बटन वाला चाकू और एक देशी पिस्टल के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मालूम हो कि एक फरवरी को प्रधान सिपाही राजकुमार और सिपाही रजनीश थाना क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। गश्त के दौरान वे भैरों मंदिर के पास पहुंचे जहाँ उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर एक संकरे रास्ते से भागने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर पीछा करने के बाद पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया और उन्हें काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास एक बटन वाला चाकू पाया गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान विष्णु गुप्ता निवासी दिल्ली उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से एक बटन चालित चाकू बरामद किया गया है।
................