कोरोना के समय में भी राजनीति कर रहे हैं बीजेपी पार्षद : आकाश संगत

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना के समय में एक तरफ समाजसेवी अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर लोगों की सेवा करने में जुटे हैं तो बीजेपी के पाषद इस निर्णायक समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह कहना है कोंडली विधानसभा के संगठन मंत्री वार्ड-007E के आम आदमी पार्टी के युवा कार्यकर्ता आकाश संगत का जो इस समय में भी पूरे दिन अपने वार्ड की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रक्षा कर रहे हैं। डॉबीआर अम्बेडकर मानव हितकारी संगठन (युथ विंग सचिव दिल्ली प्रदेश) के आकाश सुबह आठ बजे घर से निकल जाते हैं और विधायक कुलदीप कुमार के मार्गदर्शन से ही पूरे वार्ड में शाम तक कार्य करते रहते हैं। वह पहले सभी घरों को सैनेटाइज करते हैं तो फिर लोगों को उनकी मदद के लिए हर तरह का सामान भी मुहैया कराते हैं। आकाश ने बताया कि मैं अभी युवा हूं और मेरी जिम्मेदारी है कि मैं अपने वार्ड में अधिक से अधिक काम करूं। वार्ड में बीजेपी के पार्षद राजनीति करते हैं और मैदान पर नहीं उतरते हैं बल्कि जब मेरी टीम इस कार्य को करती है तो उन्हें भी रोकने का प्रयास करते हैं। मैं विधायक कुलदीप कुमार और निगम पार्षद जुगुनू चौधरी और उनके पति संजय चौधरी का धन्यवाद करता हूं जिनके मार्गदर्शन में मैं यह कार्य कर पा रहा हूं। मैं सैनेटाइजेशन जैसे कार्य आगे भी जारी रखूंगा। 

..............


LEAVE A COMMENT