कोरोना को हराने के लिए प्रदेश स्तर पर चलाया जाए सैनिटाइजर अभियान : गुलशन डंग
- By डेस्क --
- 21 May 2021 --
संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन हरियाणा इकाई के निवेदक प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने कहा कि हरियाणा में कोरोना को हराने के लिए प्रदेश स्तर पर सैनिटाइजर अभियान चलाना चाहिए। व्यापार संगठन यह मांग करता है कि सरकार के सहयोग से एक सैनिटाइजर अभियान चलाया जाए जिसमें हर घर हर व्यापारिक प्रतिष्ठान हर बाजार और हर मोहल्ला सैनिटाइज हो क्योंकि पिछली बार जब लॉकडाउन लगा था तो सैनिटाइजिंग एक बहुत बड़ा अहम रोल था जिससे वायरस कम फैला था। इस बार सरकार ने सैनिटाइजिंग पर पूरा ध्यान नहीं दिया इसलिए वायरस का दायरा बड़ा और बीमारी ने विकराल रूप लिया।
गुलशन ने बताया कि प्रदेश में सरकार अपने संसाधन जुटाए और सैनिटाइजिंग का जो मटेरियल है, वह व्यापार संगठन मुहैया करवाने को तैयार है। किसी भी जिले में कोई भी बाजार एवं उसका प्रधान, जिला प्रधान इस व्यवस्था के सहयोग में पीछे नहीं हटेगा। करोना के साथ लड़ने के लिए आज देश में हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सबसे पहले हम अपना घर वायरस रहित करें फिर गली और फिर मोहल्ला। इसी पैटर्न पर हम अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान दफ्तर ऑफिस बाजार मार्केट इनको सैनिटाइज करें। आज हम यह भी देख रहे हैं कि अस्पतालों को दिन प्रतिदिन फुमिगेशन अपने अस्पतालों में करनी चाहिए परंतु करोना के मरीजों की भारी तादाद होते हुए यह फुमिगेशन की प्रक्रिया अस्पतालों में नहीं अपनाई जा रही है और यह सारे संस्थान वायरस की फैक्ट्री बनते जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन को इसकी तरफ बड़ी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
इस समर्थन में गुलशन के अलावा शहरी अध्यक्ष सुमित सोनी, बिट्टू सचदेवा, राकेश वर्मा, बिट्टू टक्कर, राजकुमार बब्बर, प्रदेश प्रवक्ता साहिल मग्गू, दीपक पुनयानी, अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कपिल खन्ना, विकास गोयल, प्रिंस सहानी, जतिन बत्रा, पंकज चाबा, एमएम भल्ला (संरक्षक) धीरज चावला शामिल हैं।
..................