कोरोना से मुक्ति के लिए आयोजित महारुद्र यज्ञ संपन्न : सुरेंद्रनाथ अवधूत
- By डेस्क --
- 24 May 2021 --
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना से देश को मुक्ति दिलाने के आयोजित महारुद्र यज्ञ सोमवार को श्री कालका जी मंदिर के प्रांगण में स्थित बाबा बालक नाथ मठ में संपन्ना हो गया। कालका जी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ पिछले 10 दिनों से चल आ रहा था जो सोमवार को संपन्न हो गया। इस यज्ञ में पिछले 10 दिनों से वैदिक विद्वानों द्वारा अनवरत रूप से महामृत्युंजय ओर मंत्रों से आहुतियां प्रदान की जा रही थी। सुरेंद्रनाथ ने बताया कि आज क्षेत्र पाल और दस दिक्पाल को बलि प्रदान कर पूर्णाहुति की गई। हमारा राष्ट्र ही नही बल्कि विश्व कोरोना से त्रस्त है। हमारे शास्त्रों में राज्य संकट, आपदा ओर महामारी से मुक्ति के लिए यज्ञ का प्रावधान है। इसी को ध्यान में रखते हुए रुद्र महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया ताकि हमारा राष्ट्र इस महामारी से मुक्त हो जाए। पिछले 10 दिनों से सुरेंद्रनाथ के सानिध्य में यह यज्ञ चल रहा था। सुरेंद्रनाथ ने यह भी कहा कि हवा में फैल रहे कोरोना से मुक्ति का प्रावधान भी यज्ञ ही है। अगर हर घर में यह यज्ञ किया जाए तो हवा में कोरोना को मात दी सकती है।