गुंजन गुप्ता के नेतृत्व में खंडित मूर्तियों का भू-समाधि देने का हुआ कार्य

नई दिल्ली, एनएसडी संवाददाता : आनंद विहार वार्ड में खंडित मूर्तियों को विधिवत भू-समाधि देने का पुण्य कार्य की श्रृंखला में चौथे वर्ष का कार्यक्रम आनंद विहार वार्ड की निगम पार्षद और विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष माननीय आलोक द्वारा पूर्ण किया गया। आलोक द्वारा राम मंदिर एवं अखण्ड भारत की विचारधारा ने इस श्रृंखला को नई ऊर्जा का स्रोत्र दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर एवं अखण्ड भारत के साथ साथ खंडित मूर्तियों का आदर भी हमारी ही जिम्मेदारी है । 

इस मौके पर गुंजन ने कहा कि कौशल पांडेय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर विवेक विहार थाना सहित क्षेत्र के कई विभूतियों का सानिध्य में इस कार्यक्रम का समापन हुआ। वार्ड के समस्त निगम अधिकारीयों ने मिलकर राम मंदिर के लिए स्वेच्छा से समर्पण किया। साथ ही हमारे वार्ड से जैन समाज के स्तम्भ हेमचंद जैन, नवीन जैन एवं अनिल जैन ने पूरे जैन समाज से राम मंदिर हेतु समर्पण का संकल्प लिए एवं अपनी अभी समर्पण निधि माननीय अलोक को सौंपी। यह हम अपने घर पर भी कर सकते हैं, पर सदैव ध्यान रहे की जब हम मूर्ति भूमिगत करें तब कांच, प्लास्टिक, लकड़ी एवं अन्य प्रदार्थ जो मिट्टी में सम्मिलित नही हो सकते उनको रीसाइक्लिंग द्वारा उपयोग में लाएं ।

LEAVE A COMMENT