जुआ का अडडा बनते जा रहे प्रीत विहार में गस्त के दौरान जुआ खेलते हुए दो गिरफतार
- By desk --
- 03 March 2023 --
योगेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली। मंडावली के बाद प्रीत विहार में हाल के दिनों में ताश के जुआ खेलने की घटनाएं बढती जा रही हैं। इसके बाद प्रीत विहार थाने के एक पुलिकर्मी ने गस्त के दौरान दो लोगों को ताश का जुआ खेलते हुए गिरफतार कर लिया। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने यह जानकारी दी। अमृता गुगुलोथ ने बताया कि प्रीत विहार थाने के एक पुलिसकर्मी ने गस्त के दौरान देखा कि काला पार्क फायर स्टेशन के पास दो लोग ताश का जुआ खेल रहे हैं। पुलिसकर्मी ने मोहम्मद फरमान और अजीत सिंह को पकड़ लिया और उनके पास 4000 रुपये और एक ताश की गडडी प्राप्त हुई है। जुआ अधिनियम दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।