दिल्ली और डीटीसी को सजा मिली : कैलाश मलिक

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री कैलाश मलिक ने कहा कि पिछले सात वर्षों से दिल्ली परिवहन मजदूर संघ डीटीसी के बेड़े में गाड़ियों को लाने की मांग करता आ रहा है। पिछले दिनों डीटीसी बोर्ड ने गाड़ियों को खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली थी ।लेकिन जैसे ही राजनीतिक दलों ने बसों की खरीद प्रक्रिया में घपले का आरोप लगाया तो दिल्ली सरकार द्वारा आने वाली 1000 गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया ही बंद कर दी।  अगर एलजी ने जांच बैठाई है तो इसमें सरकार क्यों डर रही है अगर सरकार अपराधी नहीं है तो बेधड़क होकर सरकार को गाड़ियों को सड़कों पर लाना चाहिए।  लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया है अभी जांच प्रक्रिया चल रही है उससे पहले ही दिल्ली सरकार ने बसों खरीद की प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इस प्रक्रिया से तो दिल्ली की जनता को सजा मिली और डीटीसी विभाग को सजा मिली। हेरा फेरी करने वाले को न जाने कब सजा मिलेगी। अतः दिल्ली परिवहन मजदूर संघ मांग करता है कि 1000 गाड़ियां जिसकी प्रक्रिया लगभ ग लगभग पूरी हो चुकी थी उन गाड़ियों को सड़कों पर लाया जाए। और जांच होने पर जो अपराधी हो उसको सजा दी जाए। 

..................


LEAVE A COMMENT