दिल्ली राज्य कबडडी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ
- By डेस्क --
- 11 July 2022 --
संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली राज्य कबडडी चैंपियनशिप का शुभारंभ यहां सरिता विहार में शनिवार को हुआ। दिल्ली राज्य कबडडी संघ के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप का आयोजन भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने किया। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली की डिप्टी मेयर वीर सिंह, दिल्ली राज्य कबडडी संघ के अध्यक्ष जिले सिंह आदि मौजूद रहे। दिन के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में पूली सी में नई दिल्ली ने उत्तर पश्चिम को 41 अंकों से हरा दिया। वहीं, महिला वर्ग में पूल बी में जिला दक्षिण पश्चिम ने जिला दक्षिण को 48 अंकों से हरा दिया।