द​क्षिण गणेश नगर में वेश्यावृ​त्ति के मामले पड़ा छापा, छह लोग गिरफ्तार

योगेश शर्मा
नई दिल्ली। मंडावली थाने के अंतर्गत द​​क्षिण गणेश नगर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा जिसमें वेश्यावृ​त्ति में पाए गए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस वेश्यावृ​त्ति मामले में तीन महिला और तीन पुरुष को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने छापा ​15 सितंबर को मारा था और मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की अगुवाई मयूर विहार के एसीपी कर रहे थे। वहीं, मंडावली थाने के एसएचओ भूपेश की अगुवाई में थाने के पुलिसकर्मी सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि उस होटल में पहले भी ऐसे कार्य होते थे और पहले भी इस तरह के मामले पर मंडावली थाने द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन फिर से यहां इस तरह के कार्य होने लगे हैं। एमसीडी को इस मामले से अवगत करा दिया है और मामले की जांच जारी है।


LEAVE A COMMENT