बीजेपी ने एमसीडी में किया भ्रष्टाचार, जहां बीजेपी होगी वहां भ्रष्टाचार होगा : अनिल मान
- By डेस्क --
- 15 February 2022 --
योगेश शर्मा, बाहरी दिल्ली :
दिल्ली में अपने काम के दम पर सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी दिल्ली में एमसीडी (delhimcdelection) में सत्ता में आने की प्रबल दावेदार है। लेकिन जैसे ही एमसीडी के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही नेताओं की अपनी ओर से टिकट की दावेदारी भी की जा रही है। एमसीडी में टीचर, डाक्टरों का वेतन समय पर नहीं मिलना और जगह—जगह कूड़े ढेर अहम मुद्दे बने हुए हैं। इन मुद्दों पर बात करने के लिए होलंबी कलां से वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी के नेता और समाजसेवी अनिल मान से खास बातचीत की गई। अनिल ने बताया कि बीजेपी जहां भी सरकार बनाती है, वहां भ्रष्टाचार करती है और अब एमसीडी में भी वह भ्रष्टाचार ही कर रही है। अनिल मान होलंबी कलां से वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी के टिकट के दावेदारों में सबसे आगे हैं। अनिल ने आगे बताया कि हमारी सरकार एमसीडी में आएगी तो हम शिक्षकों और डाक्टरों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे और उनको समय पर वेतन भी देंगे। उन्हें वेतन नहीं देना निंदनीय है और मैं बीजेपी की कड़ी निंदा करता हूं जो उन्हें वेतन नहीं दे रहे हैं। मुझे एक बात बताइये वो लोग भी मेहनत करते हैं और अगन उनको वेतन या पैसे नहीं मिलेंगे तो अपने घर को कैसे पालएंगे। अपने बच्चों की स्कूल की फीस कैसे करेंगे। इसलिए मेरा यही मानना है कि अब दिल्ली के लोगों ने मन मना लिया है कि इस बार एमसीडी में केजरीवाल को लाना है। इसके अलावा मेरा सबसे पहला काम यह रहेगा कि मैं जितने भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उनको हटा दूंगा। बीजेपी ने जगह—जगह दिल्ली में कूड़े के ढेर लगा रखे हैं और यहां तक कि नालियां तक भी नहीं बन पाई है।
................
#mcdelection #anilmann