मंडावली पुलिसकर्मियों ने घंटों के अंदर सुलझाया मामला, लुटेरे को किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली। मंडावली थाने के पुलिसकर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए उस लुटेरे को कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया जिसने शिकायतकर्ता के खाते से पैसे निकाल​ लिए थे। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने यह जानकारी दी। 

डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने बताया कि अंशुल नामक शिकायतकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अक्षरधाम मेटो स्टेशन के पास बस का इंतजार कर ​रहा था। इतने में दो लोग उससे आनंद विहार जाने का रास्ता पूछ रहे थे जैसे वह बताने लगा इतने में उन्होंने धका देकर मेरा फोन लेकर भाग गए। इसके बाद अंशुल को कुछ मैसेज आए कि उनके अकाउंट से 70,000 रुपये धोखे से निकाल लिए हैं। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विकास ने एसबीआई अकाउंट से इसकी जानकारी ली। फिर विकास ने सही जानकारी हासिल करने के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से कैफे पर छापा मारा और 19 साल के इमरान को गिरफ्तार कर लिया और उसे 30,000 रुपये भी प्राप्त किए। अन्य आरोपी फरार चल रहे मोसिन की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी इमरान ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता की पिन को देख लिया था जिसके उनकी कोशिश फोन को छीनने के बाद उनके अकाउंट से पैसे निकालने थे। 


LEAVE A COMMENT