मारुति सुजुकी ने सरकारी कर्मचारियों कार खरीदने में देगी बड़ी छूट
- By एनएसडी संवाददाता --
- 19 October 2020 --
नई दिल्ली, एनएसडी संवाददाता :देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (maruti suzuki) इंडिया (एमएसआई) सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पेशकश लेकर आई है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न मॉडलों की खरीद पर 11000 रुपये तक का लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों के विभागों के कर्मचारी मारुति सुजुकी का नया वाहन खरीदने पर इस पेशकश का लाभ ले सकेंगे। इस पेशकश के तहत विभिन्न मॉडलों पर अलग-अलग छूट दी जाएगी।