लाजपत नगर के एसएचओ सत्य प्रकाश के नेतृत्व में कार चोर गिरफ्तार
- By डेस्क --
- 26 October 2021 --
विशेष संववाददाता, लाजपत नगर : दक्षिण पूर्व जिले के थाना लाजपत नगर की टीम ने एक वाहन चोर आमिर उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से दो कारे बरामद की गई है। इसके अलावा पांच मामले भी सुलझ गए हैं।
दक्षिण पूर्वी जिले की डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि पूछताछ पर आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ एसयूवी को उनके द्वारा चुराए जाने के लिए निशाना बनाया। उन्हें दिल्ली सीमा से बाहर ले जाने के बाद वे नंबर प्लेट को नकली नंबर प्लेट से बदल देते थे और फिर रिसीवर को सौंपने से पहले वाहनों को पार्किंग स्लॉट में पार्क कर देते थे। मालूम हो कि 21 अक्टूबर को शिकायतकर्ता जोबनमीत सिंह ने अपने घर के बाहर खड़ी अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर के चोरी होने की सूचना दी। इस संबंध में एक ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लाजपत नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में एसआई राजीव गौतम, प्रधान सिपाही प्रदीप, सिपाही रविंदर और सिपाही राजेंद्र सहित एक टीम का गठन दोषियों को पकड़ने के लिए मनोज सिन्हा एसीपी/लाजपत नगर की देखरेख में किया गया था। आमिर यूपी के बुलंदशहर गांव ककौली का रहने वाला है जिसकी उम्र 31 वर्ष है। जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके पास से एक और कार बरामद हुई जो दिल्ली के साकेत इलाके से चोरी की पाई गई। कोड स्कैनर, ड्रिल मशीन, हथौड़ा, स्क्रूड्राइवर सेट, चाबियों का गुच्छा, टायर लीवर, लोहे के तार आदि बरामद किए गए हैं।
................