लोगों को सांसें दे रहे हैं विजय

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना महामारी से पीड़ित आक्सीजन की कालाबजारी के बाद कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर दूसरों को सांसें दे रहे हैं। इनमें से ही एक गीता कालोनी ब्लॉक कोंग्रेस क़मेटी के अध्यक्ष और अमरसुमिसेवा समिति के अध्यक्ष विजय कुमार (vijay kumar) हैं जो प्रतिदिन लोगों को फ्री में आक्सीजन सिलेंडर रिफेल (oxygen cylender), oxygen cylender refile) कर रहे हैं। विजय दिल्ली प्रदेश कोंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस पार्टी के अनुभवी नेता दिवंगत डॉक्टर अशोक कुमार वालिया के कार्यशैली से प्रेरणा लेता हुए एवं गुरुचरन सिंग राजू की मदद से यह कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इस कार्य के लिए एक टीम भी गठित की है जो निरंतर कार्यरत हैं। विजय ने बताया कि दिल्ली में आक्सीजन की कमी को देखते हुए लोगों के आक्सीजन सिलेंडर को निशुलक रिफेल किया। हम 80-90 लोगो का आक्सीजन सिलेंडर निशुलक रिफेल कर रहे हैं। जब सरकारें फेल हो ज़ाती है तब कुछ स्वयंसेवी लोग आगे आकर समाज की सहायता करते है। मेरे अलावा पिंटू, सन्नी, ज़तिन दुआ, अरुण शर्मा (मनेसर वाले), बिरा, भूटानी ब्रधरस, लक्की, मॉंटी, हरविंदर, मिंकल, लवली, दीपक दुआ, नंदु, पिंटू (बवाना वाले), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी का भी सहयोग रहा है। 

....................

LEAVE A COMMENT