व्यापारी अधिवेशन दो जनवरी को भिवानी में होगा आयोजित : अशोक बुवानीवाला

संवाददाता, भिवानी : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का व्यापारी अधिवेशन दो जनवरी को भिवानी में आयोजित किया जाएगा। यहां आयोजित व्यापारियों की बैठक में ये जानकारी देते हुए संगठन के प्रमुख प्रचार सचिव एवं प्रवक्ता संजीव कौशिक ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर से व्यापारी नेता एवं संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि 2 जनवरी को स्थानीय भगवती निवास धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा और उन्हें प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बुवानीवाला ने कहा कि नोटबंदी से लेकर किसान आंदोलन तक प्रदेश के व्यापारियों को सिर्फ और सिर्फ आर्थिक संकट झेलना पड़ा है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने हर मौके पर व्यापारियों की आवाज को न सिर्फ प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है। बुवानीवाला ने कहा कि जब तक व्यापारियों के हितों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा। 


इस मौके पर सुंदरलाल अग्रवाल, अमन गुप्ता, बालकिशन, दीपक जांगड़ा, गुलशन बंबानी, हरिश हालुवासिया, पूर्ण चंद आजाद, नरेन्द्र सिंह तंवर, राजेश बेरिवाल, रवि शर्मा, सुरेन्द्र कागजी, अमित महता सहित कई व्यापारी मौजूद रहें।

LEAVE A COMMENT