गोपाल लोगों के मसीहा हैं तभी खुला 100 बेड का अस्पताल : रेखा त्यागी
- By डेस्क --
- 24 May 2021 --
विशेष संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मेहनती कार्यकर्ता और सुभाष माहौल्ला की वार्ड ई की निगम पार्षद रेखा त्यागी ने अपनी पार्टी के विधायक गोपाल राय की तारीफ करते हुए कि वह लोगों के मसीहा हैं तभी 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हुआ है। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने यमुना विहार स्थित अंबेडकर काॅलेज में 100 बेड का कोविड-19 केयर सेंटर का उद्घाटन किया था। रेखा त्यागी ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से जुड़े इस सेंटर में 50 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं, जबकि 50 बेड सामान्य हैं। कोई भी कोरोना मरीज हेल्पलाइन नंबर 9717490962 पर काॅल कर डाॅक्टर की सलाह के बाद सेंटर में भर्ती हो सकता है। दिल्ली सरकार ने सेंटर में डाॅक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन कंसंटेटर समेत सभी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी है। घनी आबादी वाले इस इलाके में लोगों को आइसोलेट होने में दिक्कत आ रही थी। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रख कर यह सेंटर खोला गया है। त्यागी ने बताया कि मेरे पास पूरे वार्ड से लगातार यह मांग आ रही थी कि यहां पर छोटे-छोटे घर हैं। कोई कोराना संक्रमित पाया जाता है, तो उसके आइसोलेशन में काफी दिक्कत आती है। इस मांग को देखते हुए यहां यह सेंटर शुरू किया गया है। अगर किसी को घर पर आइसोलेट होने में दिक्कत है, तो उसे यहां आइसोलेट किया जाएगा।