दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
- By desk --
- 12 March 2023 --
संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।