मुथूट फिनकार्प के कार्यालय में घुसकर हुई लूट, मैनेजर से लूटे 56 हजार रुपए

योगेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मंगलवार को लूटपाट का मामला सामने आया है। इलाके में चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े मुथुट फिनकार्प के कार्यालय में हथियार के बल पर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाशों ने मैनेजर से 56 हजार रुपय लूट ली और जब उन्होंने विराध किया तो बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने स्ट्रांग रूम के ताले को तोडऩे की भी कोशिश की। लेकिन सुरक्षा अलार्म बज गया और बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि इस कार्यालय में कोई सुरक्षागार्ड तैनात नहीं था। लूट की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाथ पर बट लगने से घायल मैनेजर को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

.........................

LEAVE A COMMENT