Sharad Purnima 2020 : हर रोग के लिए फायदेमंद शरद पूर्णिमा
- By एनएसडी संवाददाता --
- 27 October 2020 --
नई दिल्ली, एनएसडी संवाददाता : Sharad Purnima 2020 होगी कल। वर्ष की सभी पूर्णिमा में आश्विन पूर्णिमा विशेष चमत्कारी मानी गई है। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में सभी प्रकार के रोगों को हरने की क्षमता होती है। इसी आधार पर कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा होती है।