सब्जी वाले भी इंसान हैं, उन्हें भी कमाने का हक है : गीता रावत
- By डेस्क --
- 15 May 2021 --
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना महामारी के कारण इस समय दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है लेकिन कुछ चीजों को अभी भी अनुमति दी गई है। दिल्ली में लॉकडाउन के बीच एसेंसियल चीजों सब्जी, ढेले, ई—रिक्शा, थोक की दुकानें आदि चीजों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन दिल्ली में कई जगहों पर ढेले, सब्जी वालों की भीड़ लगी रहती है जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा है। ऐसा ही एक इलाका दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज में विनोद नगर का है जहां ढेले, सब्जी वाले और मंडी लगने से भीड़ हो जाती है और ऐसे में कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा है। लेकिन विनोद नगर से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत का कहना है कि यह ढेले और सब्जी बेचने वाले भी इंसान हैं और उन्हें भी पैसे कमाने का हक है।
उन्होंने बताया कि मेरे इलाके में नहीं ज्यादातर जगह यह चीजें होंगी लेकिन अगर उनका यह काम भी छूट गया तो वे अपना पेट भी नहीं भर पाएंगे। मेरे इलाके में इतनी भीड़ नहीं होती और शुरू से ही यहां मंडी लगती है। मैं खुद इन सब्जीवालों को मास्क देती हूं, उन्हें सैनीटाइजर की बोतल देती हूं और जो लोग यह मास्क नहीं लगाते, उन्हें इसकी अहमीयत के बारे में भी बताती हूं।
उन्होंने बताया कि कोरोना के फैलने में लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जब उन्हें पता है कि मंडी में आने से भीड़ हो जाती है और भीड़ के होने से कोरोना फैलता है तो उन्हें मंडियों में नहीं आना चाहिए।
................