आप नेता रेखा शर्मा ने किया ध्वजारोहण

संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : आम आदमी पार्टी की अनुभवी नेता रेखा शर्मा ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार को स्थानीय लोगों और नेताओं के साथ 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी और एमसीडी चुनाव की तैयारी कर रही रेखा ने मौजूद सभी लोगों को झंडे वितरित किए और भारत माता की जय का उदघोष भी किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। रेखा ने बलिदानियों और वीरों को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके कारण ही हम आजाद भारत में जी पा रहे हैं। 



LEAVE A COMMENT