डीसीपी ईशा पांडेय ने कहा, दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, अवैध शराब भी जब्त की

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व जिले के थाना कालिंदी कुंज की टीम ने मंगलवार को दो शराब तस्कर शाह आलम और जियाउल इस्लाम को गिरफ्तार किया है| इनके कब्जे से 480 क्वार्टर, 44 बीयर केन अवैध शराब और एक ई-रिक्शा बरामद की गई है। दक्षिणी पूर्वी जिला की डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि पिछले रविवार को एचसी देवेंद्र और एचसी धर्मेंद्र थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वे समोसा चौक, जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर के पास पहुंचे जंहां उन्होंने एक संदिग्ध ई-रिक्शा चालक को देखा जिसमे एक यात्री भी सवार था। ई-रिक्शा के बूट स्पेस पर एक भारी बैग रखा था। पुलिस टीम को देखकर ई-रिक्शा चालक भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर कुछ दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। जांच करने पर बैगों में 480 क्वार्टर और 44 बीयर के डिब्बे अवैध शराब बरामद हुई जिन पर पर केवल हरियाणा में बिक्री लिखा हुआ था। पूछताछ करने पर उनकी पहचान शाह आलम और जियाउल इस्लाम के रूप में हुई। तदनुसार, थाना कालिंदी कुंज, दिल्ली में एक मामला प्राथमिकी संख्या 491/21 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के साथ उक्त मोटरसाइकिल व 480 क्वार्टर व 44 बीयर केन अवैध शराब जब्त की गई। ईशा पांडेय ने आगे बताया कि लगातार पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे पड़ोसी हैं। दोनों दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। कम समय में जल्दी पैसा कमाने के लालच में, वे फरीदाबाद सीमा हरियाणा से कम दरों पर अवैध शराब लाकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचने लगे।

...............


LEAVE A COMMENT