दिल्ली आप की प्रवक्ता बनीं पार्षद गीता रावत
- By डेस्क --
- 30 May 2021 --
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के लिए विनोद नगर से पार्टी की जुझारू और मेहनती महिला नेता गीता रावत को दिल्ली ईकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया है। दिल्ली ईकाई ने अगले साल राजधानी में होने वाले नगर निगम चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में मीडिया से बात करने के लिए प्रवक्ताओं की नियुक्ति शुरू कर दी है। गीता रावत पार्टी की अहम नेता मानी जाती हैं और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा में विनोद नगर से पार्षद हैं। वह कोरोना के समय में भी अपने वार्ड में जरूरतमंदों की मदद करती आ रही हैं और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। गीता रावत ने बताया कि मैं पार्टी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे यह अहम जिम्मेदारी दी। मैं मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, मनोज त्यागी का भी धन्यवाद करती हूं जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं। मैं इस नए पद पर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाऊंगी और पार्टी को निराश नहीं करूंगी।
...............