पांडव नगर की पुलिस ने एक स्नैचर को किया गिरफतार, मिले तीन चोरी के फोन

योगेश शर्मा, पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने एक स्नैचर को गिरफतार किया गया है। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने यह जानकारी दी। अमृता गुगुलोथ ने बताया कि 26 फरवरी को आनंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका फोन मोटरसाईकिल पर आए दो युवकों ने छीन लिया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। चोरों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल अमित और कांस्टेबल सतेंद्र की टीम गठित हुई और इस टीम ने मामले को सुलझा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बाईक चलाने वाले ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। टीम ने सीसीटीवी कमरे की मदद से और अच्छी योजनओं के तहत स्नैचर को पकड़ लिया। आशीष चौहान के रूप में स्नैचर को पकड़ गया जो 19 साल का है और दिल्ली से है। वह पिछले किसी मामले में शमिल नहीं हुआ था। उसके पास से चोरी के तीन मोबाईल फोन मिले हैं। 

LEAVE A COMMENT