फेम-2 योजना के तहत दो साल में 3,000 अतिरिक्त ई-बसें चलेंगी: पांडेय
- By डेस्क --
- 08 October 2022 --
केवड़िया, डेस्क : भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि फेम-2 योजना के तहत अगले दो साल में देश के विभिन्न शहरों में 3,000 से अधिक अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी। गुजरात के केवड़िया में आयोजित 'इंडस्ट्री 4.0' सम्मेलन में शिरकत करने आए पांडेय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 3,049 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।
-------------