पार्को में किया गया पानी का छिड़काव

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता : घड़ोली वार्ड नंबर 006 ई की आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद जुगनू संजय चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को पार्को में पानी का छिड़काव किया गया। इस दौरान जुगनू संजय चौधरी ने बताया कि पॉकेट ए-1, पॉकेट बी-1, बी-2 और पॉकेट बी-5  के पार्को में पानी का छिड़काव करवाया गया। बोरवेल बंद होने के कारण पार्को की सिचाई नहीं हो पा रही थी इसलिए पार्को में पेड़ पौधे मुरझा गए थे और इसको देखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम के टैंकरों के माध्यम से पार्को में पौधों की सिचाई करवाई गई। उनके इस कदम के बाद कोंडली के आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार (मोनू), पूर्व निगम पार्षद संजय चौधरी ने उनके इस काम का सराहना की। 


LEAVE A COMMENT