एसएसबी ने मनाया 59वां वर्षगांठ

योगेश शर्मा, उत्तर प्रदेश। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपनी 59वीं वर्षगांठ उत्तर प्रदेश में मनाई। इस अवसर पर एसएसबी कर्मियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और आदर्श वाक्य सेवा सुरक्षा, बंधुत्व को दोहराया। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले लखीमपुर खीरी में स्थापना दिवस परेड का आयोजन किया गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद नित्यानंद राय और अजय मिश्रा ने परेड की सलामी ली और एसएसबी की महानिदेशक रश्मि शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान वीरता के लिए 09 पुलिस पदक प्राप्तकर्ताओं, विशिष्ट सेवा के लिए 05 राष्ट्रपति पुलिस पदक, मेधावी सेवा के लिए 22 पुलिस पदक और एसएसबी वाहिनियों और सीमांत मुख्यालयों को उनके कर्तव्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफियां दी गईं।
इस अवसर पर नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में एसएसबी के पुरुषों और महिलाओं के मार्चिंग दस्तों द्वारा दिखाए गए अनुशासन, तेजी और तालमेल की सराहना की साथ ही साथ नेपाल और भूटान देशों की भारत के साथ मित्रवत सीमाओं पर एसएसबी के पेशेवर कामकाज की भी प्रशंसा की।

LEAVE A COMMENT