पीकेएल: पटना पाइरेट्स ने पुणेरी पलटन और गुजरात जायंट्स के तमिल थलाइवाज को बराबरी पर रोका

बेंगलुरु, डेस्क : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौवें सत्र में शनिवार को खेले गये दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। शाम के पहले मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने पुणेरी पलटन को 34-34 की बराबरी पर रोका जबकि गुजरात जायंट्स ने आखिरी पांच मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए तमिल थलाइवाज के साथ 31-31 से मुकाबला ड्रॉ खेला। मोहित गोयत (आठ अंक) और असलम इनामदार (सात अंक) के शानदार प्रदर्शन से पुणेरी पलटन ने पहले हाफ में सात अंकों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरे हाफ में रेडर सचिन (आठ अंक) के प्रयासों से पटना पाइरेट्स ने शानदार वापसी की मैच ड्रॉ कराकर तीन अंक हासिल किया।

------------

LEAVE A COMMENT