साल 2023 में इस दिन लगेंगे चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण, दो बार आएंगे नजर, जानें प्रभाव
- By desk --
- 01 January 2023 --
नई दिल्ली, डेस्क: इस नए साल 2023 का हर कोई शुभ होने की कामना कर रहा है, पर ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से देखें तो नया साल भी कई अशुभकारी योगों के साथ उथल- पुथल वाला रहेगा, जिसकी एक बड़ी वजह 2023 में भी दो सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण होना है। ये सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण एक पखवाड़े यानी 15 दिन में होंगे, जिसे ज्योतिष दृष्टि से शुभ नहीं माना जा रहा।
वर्ष 2023 में भी 2022 की तरह दो सूर्य ग्रहण होंगे। इनमें सूर्य पर पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगेगा। इस दिन गुरुवार रहेगा। पंचांगों के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर पूर्ण होगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यहां सूतक मान्य नहीं होगा। इसी तरह दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में 14 तारीख को होगा। इस ग्रहण का भी भारत में असर होने की संभावना कम है। नए साल में भी चंद्रमा पर दो बार ग्रहण लगेगा। ये दोनों ग्रहण सूर्य ग्रहण से एक पखवाड़े में होंगे। इनमें पहला उपछाया चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को शुक्रवार के दिन होगा। जो रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजे पूर्ण होगा।
इसी तरह दूसरा चंद्र ग्रहण भी सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 29 अक्टूबर 2023 में रविवार होगा। ये खंडग्रास ग्रहण होगा। जो रात 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। दोनों चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने की वजह से इनका सूतक काल मान्य होगा।