भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार

डसेलडोर्फ, एजेंसी  : टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और मंगलवार को जर्मनी ने उसे तीसरे मैच में 2-0 से हराकर चार मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बनाई।जर्मनी के लिए सोंजा जिमेरमैन ने 26वें और फ्रांसिस्का हाउके ने 42वें मिनट में गोल दागे। मेजबान टीम शुरुआत में लय नहीं बना सकी और पहले क्वार्टर में उसका पेनाल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारतीय डिफेंस ने पहले 15 मिनट में शानदार खेल दिखाया। जर्मनी को दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। जर्मनी के लिए पहला गोल 26वें मिनट में जिमेरमैन ने किया। तीसरे क्वार्टर में हाउके ने जर्मनी की बढ़त दोगुनी कर दी। चौथा मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

-------------



LEAVE A COMMENT