लोगों की मदद करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुए अमित तंवर

संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना की चपेट में ज्यादातर सभी लोग आते जा रहे हैं और इससे बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद भी हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं और ऐस में उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ता है। इसी कड़ी में दिल्ली के महरौली जिला से बीजेपी के उपाध्यक्ष और 2016—17 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे अमित तंवर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि उनकी हालात अभी स्थिर है और वह इस महामारी की चपेट में आने के कारण दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। रविवार को ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमित तंवर ने बताया कि मैं कोरोना की चपेट में आ गया था। लेकिन मेरी हालात अभी ठीक है। मैं अभी क्वारटाइंन में ही हूं और डॉक्टरों की सलाह पर ही सभी काम कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ही पूरी तहर ठीक होकर जनता की सेवा में कार्य करना शुरू कर दूंगा।

..................


LEAVE A COMMENT