संजय चौधरी ने लोगों को आप पार्टी से जोड़ा
- By डेस्क --
- 27 July 2021 --
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : आया नया रविवार तो आए नए कार्यकर्ता एक ऐसी मुहिम के साथ कोंडली विधानसभा में घड़ौली वाड़ के पूर्व निगम पार्षद और मौजूदा आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद जुगनू चौधरी के पति संजय चौधरी पार्टी के साथ नए—नए कार्यकर्ता जोड़ रहे हैं। संजय चौधरी ने बताया कि वह आया नया रविवार तो आए नए कार्यकर्ता मुहिम के तहत लोगों को हर रविवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते हैं और यह मुहिम कोंडली के विधायक आम आदमी पार्टी से विधायक कुलदीप कुमार की अगुआई में यह अभियान चल रहा है जिसमें संजय चौधरी की भूमिका अहम है। 25 जुलाई को भी मयूर विहार फेज 3, में पॉकेट ए-1, बी-3, बी-7 एवं पाकेट सी-1 के निवासियों को कुलदीप ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर संजय चौधरी के साथ कोंडली विधानसभा अध्यक्ष अनीता भटट, RWA विंग अध्यक्ष सत्यनारायण ने नवनियुक्त सदस्यों का हार्दिक अभिनन्दन किया।
...............