सीएनजी शवदाह से लोगों को मिलेगी राहत : कंचन माहेश्वरी

विशेष संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : बीजेपी निगम पार्षद और स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष कंचन माहेश्वरी ने बताया कि गाजीपुर श्मशान घाट में दो सीएनजी शवदाह गृह शुरू करने से अब लोगों को राहत मिलेगी। मुझे कई लोगों से यह बात पता चली थी कि इस श्मशान घाट में सीएनजी शवदाह नहीं है और लकड़ी से जलने वाली कोरोना की अस्थियों से निकलने वाला धुआ लोगों की जान भी ले सकता है इसलिए यहां सीएनजी शवदाह की जरूरत थी। 

कंचन ने बताया कि गुरुवार को बने नगर निगम के गाजीपुर श्मशान घाट में करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से दो नई सीएनजी शवदाह गृह प्रणाली शुरू की गई। सीएनजी शवदाह गृह प्रणाली पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि लकड़ी की बचत करता है। साथ ही इस प्रणाली में कम गैस रिलीज़ होती है जिससे वातावरण में प्रदूषण अधिक नहीं होता है। यह शव दाह करने में 40 से 45 मिनट का समय लेते हैं।

LEAVE A COMMENT