सुमित दहिया ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को बांटें पुरस्कार
- By डेस्क --
- 18 August 2022 --
संवाददाता, नई दिल्ली : डीफ ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय स्टार पहलवान सुमित दहिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्कूल में ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम हरियाणा के सोनीपत में गांव नसीरपुर बांगर में हुआ। सुमित ने इसके बाद बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए। सुमित दहिया ने इशारों में बच्चों को जीवन में आगे बढऩे के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी मुश्किल हालात जा जाएं लेकिन रुकना नहीं है और आगे बढ़ते चलना है। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक, गांव से पिता महावीर सिंह, चाचा संजय, दादा उमेद, सतीश, ताऊ रामसिंह, ताऊ रविन्द्र, भाई सुनील, भाई नीरज, भाई निसानत, दादी सावित्री मौजूद रहे।
--------------