मनोज त्यागी ने लगवाई वैकसीन, कहा— आप भी लगवाएं

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मनोज त्यागी ने वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया। आम आदमी पार्टी के खजूरी से निगम पार्षद त्यागी इन दिनों अपने क्षेत्र और शमशान घाटों में जनता की सेवा में लगे हुए हैं और ऐसे वहां कोरोना संक्रमण को खतरा ज्यादा बना रहता है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता मनोज त्यागी ने कहा कि कोरोन से डरे नहीं बल्कि लड़ें। वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है। यह ​हमारी सुरक्षा के लिए बनाई गई है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अपनी—अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगवाएं और देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना—अपना योगदान जरूर दें। 

LEAVE A COMMENT