346 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार : डीसीपी राजेश
- By desk --
- 15 March 2023 --
योगेश शर्मा, गोविंदपुरी। दक्षिण पूर्वी जिले पुलिस की मादक पदार्थ रोधी टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पाास 346 ग्राम का स्मैक भी बरामद हुआ है। यह जानकारी दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी राजेश ने दी। डीसीपी राजेश ने बताया कि दक्षिण पूर्वी जिले में इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए एसआई हरवरी, एसाआई सुलेमुददीन, एएसआई नसीर, हेड कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल पंकज और कांस्टेबल हिमांशु की टीम तैयार की गई। इस टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर अभिषेक मिश्रा कर रहे थे जबकि टीम का मार्गदर्शन एसीपी राजेश डोगरा कर रहे थे। टीम को सूचना मिली की दो लड़के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन पर स्मैक बेचने आ रहे हैं। इसके बाद टीम ने एक योजना के तहत उन्हें पकड़ लिया और 346 ग्राम समैक भी जब्त कर ली। आरोपी विशाल और समीर दोनो गोविंदपुरी के ही हैं।