कोरोना के बाद अब डेंगू से लोगों को बचाने के लिए रजनी पांडेय ने कसी कमर

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना की जब दूसरी लहर ने देश में अपना कोहराम मचा रहा था तब न्यू अशोक नगर का वार्ड 04ई भी इससे अछूता नहीं था। लेकिन इस इलाके की निगम पार्षद बीजेपी की मेहनती कार्यकर्ता और डिप्टी चेयरमैन रजनी पांडेय थी जो लोगों की जान बचाने के लिए मैदान पर उतरी हुई थीं। दूसरी लहर थमने लगी है लेकिन वह और उनकी टीम अभी भी लोगों के घरों को बाहर से सैनेटाइज करती हैं। वह उनके पति भाजपा नेता बबलू पांडेय अब लोगों को हर तरह हर संभव मदद कर रहे हैं। रजनी पांडेय ने बताया कि हम काफी समय से लोगों के घरों को बाहर से सैनेटाइज करा रहे हैं। हम जरूरतमंदों के अलावा अपने कर्मचारियों का भी ध्यान रख रहे हैं। प्रतिदिन लोगों को सूखा और गीला राशन दे रहे हैं। राशन में आटा, दाल, चावल आदि दे रहे हैं। इसके अलावा गीले राशन में कभी सब्जी पूडी, कभी छोले चावल दे रहे हैं। मानसून की तैयारियों को लेकर रजनी ने बताया कि वार्ड में जलभराव होने से रोकेन के लिए नालों की सफाई की जा रही हैं। पानी का निकास अच्छा होगा तो बीमारी फैलने वाले मच्छर भी नहीं पनपेंगे और वार्ड के निवासियों को डेंगू से भी निजात मिलेगी।

-----------------------

...................

LEAVE A COMMENT