आयशर ट्रैक्टर्स ने लॉन्च किया प्राइमा जी3, नए ज़माने के किसानों के लिए प्रीमियम ट्रैक्टर रेंज

संवाददाता, भोपाल: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता टैफे - ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड समूह के आयशर ट्रैक्टर्स ने आयशर प्राइमा जी3 सीरीज़ लॉन्च करने की घोषणा की। प्रीमियम ट्रैक्टरों की एक पूरी नई रेंज - आयशर प्राइमा जी3 सीरीज़ नए ज़माने के भारतीय किसानों को ध्यान में रख कर निर्मित की गई है जो बेहतरीन स्टाइल वाले, कार्यक्षम और मज़बूत ट्रैक्टर की चाह रखते हैं। आयशर प्राइमा जी3 40-60 एच.पी. रेंज में ट्रैक्टरों की एक नई सीरीज़ है, जो दशकों के बेजोड़ अनुभव के साथ विकसित की गई शानदार स्टाइलिंग, उन्नत टेक्नोलॉजी और बेहतरीन आराम प्रदान करती है।

आयशर प्राइमा जी3 सीरीज़ को लॉन्च करते हुए टैफे की सीएमडी मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा कि दशकों से आयशर ब्रांड, कृषि और कॉमर्शियल - दोनों क्षेत्रों में अपने भरोसे, विश्वसनीयता, मजबूती और बहुमुखी उपयोगिता के लिए जाना जाता है। प्राइमा जी3 के लॉन्च से आधुनिक भारत के प्रगतिशील किसानों को अधिक उत्पादकता, आराम और आसान परिचालन का लाभ मिलेगा, जिसकी वे आकांक्षा करते हैं। साथ ही उन्हें कम लागत में ज़्यादा फ़ायदे का विकल्प भी प्राप्त होगा, जो सदा से आयशर का वादा रहा है।"

टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (टीएमटीएल) की डिप्टी एमडी डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा कि भारत के युवा और प्रगतिशील किसान टेक्नोलॉजी और कृषि-तकनीकी समाधानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि कार्यों से अधिकतम लाभ हासिल करना चाहते हैं और उनके लिए प्राइमा जी3 कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने में आदर्श पार्टनर की भूमिका निभाएगा।

टैफे के सीईओ संदीप सिन्हा ने बताया कि हमें विश्वस्तरीय स्टाइलिंग और अंतरराष्ट्रीय तकनीक से लैस नई प्राइमा जी3 सीरीज़ लॉन्च करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है, जो स्टाइल, बनावट, बढ़िया फिट और मजबूत निर्माण क्वालिटी में ऊम्दा दर्जे की ऑटोमोटिव स्तर की उत्कृष्टता प्रदान करती है। आयशर प्राइमा जी3, आयशर के मुख्य मानकों - टिकाऊपन और विश्वसनीयता का प्रतिबिंब है। प्राइमा जी3 में आरामदायक, सुरक्षित और लंबे समय तक उत्पादक उपयोग के लिए श्रमदक्ष ऑपरेटर स्टेशन और नए स्टीयरिंग नियंत्रण उपलब्ध हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे ग्राहकों को नई आयशर प्राइमा जी3 सीरीज़ आसानी से उपलब्ध हो सके।“

LEAVE A COMMENT