नौ दिन मां कालका के होंगे अलग-अलग श्रृंगार : पुजारी दीपक भारद्वाज

योगेश शर्मा, नई दिल्ली। कालका जी मंदिर के पुजारी और बारीदार दीपक भारद्वाज ने बताया कि नवरात्रों के दौरान नौ दिन मां कालका के अलग-अलग तरह के श्रृंगार किए जाएंगे। इसके अलावा मां कालका के भवन को भी अलग-अलग फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। जब दीपक भारद्वाज से पूछा गया कि क्या मंदिर नवरात्रों के दौरान हर समय खुला रहेगा तो उन्होंने बताया कि मंदिर हर समय खुला रहेगा बस आरती और भोग के समय के दौरान बंद हो सकता है। दीपक भारद्वाज ने यह भी बताया कि मां के भक्त दूसरे राज्यों से भी आते हैं और कुछ लोगों के ठहरने की व्यवस्था हमने धर्मशाला में कराई है। हमारी को​शिश है कि मंदिर में हाने वाले भक्तों को किसी भी तरह कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी ताकि किसी भी मेडिकल हालात में इसका उपयोग किया जा सके। 

LEAVE A COMMENT