पढ़े यह उपयोगी #interview, बच्चों के लगातार फोन देखने से होगा बहुत नुकसान : डॉ कीर्ति सिंह

(योगेश शर्मा से बातचीत पर आधारित)

-------------------------------

- बच्चों के लगातार फोन देखने से उनकी आंखों को क्या नुकसान हो सकता है और क्या यह समस्या वर्क फोर होम या कोविड के समय से ज्यादा हुई है?

- बहुत नुकसान हो सकता है, खासकर छोटे बच्चों की नुकसान ज्यादा होगा क्योंकि उनकी आंखें तैयार नहीं होती हैं। जैसे दिमाग, शरीर का आकार बढ़ता है वैसे ही आंखों का भी आकार बढ़ता है। अगर इस पर ध्यान नहीं जाता है तो नजदीक और दूर की नजर में परेशानी आ जाती है। नजदीक और दूर की नजर में परेशानी होती है। मायोपिया में क्या होता है कि मरीज दूर का देख नहीं पाता है बल्कि नजदीक का देख पाता है। और ये परेशानी बढ़ गई है। कोविड के समय इसको लेकर बहुत सारे अध्ययन आ चुके हैं कि आनलाइन काम के बढ़ने से मायोपिया भी बढ़ने लगा है। इसके दो नतीजे और भी हैं जो किसी को दिखाई नहीं दे रहा। आपने घर पर बैठकर आनलाइन क्लास कर ली और व्हाटस एप कर लिया। जब हम समाज में जाएंगे नहीं और अपने ही घर में कैद होकर रह जाएंगे। बच्चें की खुद ही आइसोलेटिड हो रहे हैं। बच्चों के विकास के लिए उनका शोशल क्नेक्ट होना जरूरी है। बच्चे फोन में व्हाटस एप में कोई और काल करने लग जाते हैं। माता पिता व्यस्त होते हैं तो इसलिए देख नहीं पाते कि बच्चा क्या कर रहा है। पांच या छह साल के बच्चे को यह नहीं पता कि क्या सही है या क्या गलत है। ये चीजें स्कूल में अध्यापक के साथ हो सकती हैं। बच्चों की शोशल इंटरेक्शन कम हो गया है। अगर स्कूल में किसी ने बच्चे का मजाक उड़ा दिया तो वो बोल देते हैं कि हम स्कूल नहीं जाएंगे। पहले बच्चों की हेल्दी ग्रोथ होती थी क्योंकि वो आसपास की बात सुनकर आगे बढ़ते थे।

- बच्चों के अलावा अब बढ़े भी दिनभर कंप्यूटर पर काम फिर व्हाटस एप, इंस्टाग्राम और यू टयूब आदि चीजों के माध्यम से फोन से चिपके रहते हैं तो क्या इससे उनकी भी आंखों को नुकसान होगा?

- बड़े को परेशानी ज्यादा है। बच्चें तो नादान है छोटी ही गलती करेंगे। बड़े अपनी फेसबुक पर फैंस रिक्वेस्ट, वीडियो पर लाइक जैसी चीजें देखते हैं तो वे अपना मुख्य काम छोड़कर इसमें लग जाते हैं। इससे आपकी आंखों पर असर पड़ता है। इससे मायोपिया तो नहीं बढ़ता क्योंकि आपकी आंखें बन चुकी होती हैं। इससे आपकी आंखों में सूखापन आ जाता है। इससे आपकी नेक और बैक मसल पर असर पड़ता है।

- इससे कैसे बचा जाए ताकि ये परेशानी ना बढ़ पाए?

- अगर आप इन चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करोगे तो नुकसान होगा ही। सोशल मीडिया का चलन ज्यादा बढ़ गया है। अगर आप कम और सीमित इस्तेमाल करोगे तो सब ठीक हो जाएगा। साफ सुधरा खाना खाइए, प्रकति के साथ जुड़ए और शारीरिक चीजों को अपने साथ जोड़े।

-------------


LEAVE A COMMENT