भारत सरकार लघु उद्योगों एवं खुदरा व्यापार के लिए काम रही है : शाहनवाज हुसैन

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : केन्द्र सरकार द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमएसई की स्थापना के लिए अपेक्षित औद्योगिक कार्यकलाप युवाओं की प्रतिभा को पोषित करने के लिए नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। ये बात बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित व्यापारी शिखर सम्मेलन में देशभर के आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि इन उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को आईटीआई, पॉलीटेकनिक और अन्य तकनीकी संस्थानों, जहां उन्हें स्व-रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कौशल उपलब्ध है, सामान्यत: आयोजित किए जाते हैं। भारत सरकार देश के लघु उद्योगों एवं खुदरा व्यापार के लिए खुले दिल से काम रही है। इस संबंध में रोज नई स्कीमों एवं कौशल विकास पर काम किया जा रहा है। अवसंरचना के सृजन एवं सुदृढ़ीकरण तथा उद्यमिता विकास और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रयोजनार्थ पूँजीगत अनुदान के रूप में निम्समे, केवीआईसी, कयर बोर्ड, टूल रूम, एनएसआईसी एवं एमगिरी नाम एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानों को सहायता प्रदान की जाती है। प्रशिक्षण अवसंरचना के सृजन अथवा सुदृढ़ीकरण/विस्तार हेतु मौजूदा राज्य स्तरीय उद्यमिता विकास संस्थानों को सहायता भी प्रदान की जाती है।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि कारोबार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आज जो प्रयास किए जा रहे है वो निश्चित तौर पर देश की रीढ़ माने जाने वाले लघु-मझौले और खुदरा व्यापार पर केन्द्रीत है।

............


LEAVE A COMMENT