
राष्टीय कबडडी चैंपियनिशप के लिए विनीत होंगे कप्तान, टीम घोषित : निरंजन सिंह
- By डेस्क --
- 19 July 2022 --
संवादाता, नई दिल्ली : दिल्ली राज्य कबडडी संघ ने 69वीं राष्टीय कबडडी चैंपियनशिप के लिए टीम का एलान किया। यह राष्टीय चैंपियनशिप 21 से 24 जुलाई तक हरियाणा के चरखी दादरी में होगी। दिल्ली राज्य कबडडी चैंपियनशिप के उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि राष्टीय चैंपियनशिप के लिए पुरुषों की 12 सदस्यीय टीम घोषित की गई। टीम की अगुआई विनीत मावी करेंगे जबकि कोच मंजीत छिल्लर होंगे।
टीम : विनीत (कप्तान), नीतीश, आकाश, संजय, साहिल, निखिल, मोहित कुमार, राहुल भारद्वाज, जयंत, आलोक कुमार, इशू शर्मा, कमल सिंह। जितेंद्रर कुमार (मैनेजर) और मंजीत छिल्लर (कोच)।