लायंस क्लब दिल्ली और अन्यों की मदद से हमने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया : प्रमोद अग्रवाल

योगेश शर्मा, नई दिल्ली। लायंस क्लब दिल्ली प्रभात, दिल्ली उदय व आइपैक्स भवन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को आइपैक्स भवन, आई पी. एक्स. में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित  किया गया। इस शिविर में कैलाश दीपक अस्पताल, कड़कड़डूमा के अनुभवी डॉक्टरों का भी सहयोग रहा। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, हड्डियों की जाँच, फेफड़ों की जाँच, ई.सी.जी. व अन्य टैस्ट किये गए| विशेषज्ञ डॉक्टर्स में कार्डियोलोजिस्ट डॉ. मोहित अरोड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू चावला, दन्त चिकित्सक डॉ. मोनिषा शाह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा व अन्य चिकित्सकों की पूरी टीम ने भाग लिया| अस्पताल की निदेशक संगीता गर्ग ने अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया| इस शिविर में लगभग 180 मरीजों ने इसमें उपलब्ध विविध सुविधाओं का लाभ उठाया| 

इस अवसर पर लायन प्रान्त 321 A3 के प्रान्तपाल लायन सतपाल गोयल व उप प्रान्त पाल लायन अशोक मनचंदा, पूर्व प्रान्तपाल लायन राजीव अग्रवाल व लायन सुरेश बिंदल व लायन नरेश गुप्ता ने भी अपने विचार प्रकट किये| इस अवसर पर भवन के प्रधान प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के कैंप लगाये जायेंगे ताकि क्षेत्र के निवासी और अधिक लाभान्वित हो सकें|


LEAVE A COMMENT