4 चार लाख का भाला, 7 करोड़ का खर्चा, तब मिला सोना
- By desk --
- 10 August 2021 --
खेल संवाददाता, नई दिल्ली : आज देश जिस नीरज चोपड़ा (neerja chopra) के टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympic) में मिले स्वर्ण पदक का जश्न मना रहा है, लेकिन हमें यह भी जान लेना चाहिए कि उसके पीछे कितना खर्चा हुआ है और नीरज की खुद की कितनी मेहनत जुड़ी है। नरेंद्र मोदी सरकार (modi goverment) ने टोक्यो ओलंपिक में 10 से ज्यादा पदक लाने के लिए खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाया। जिस खिलाड़ी ने जो मांगा उसे वो दिया और नतीजा है कि देश को पदक मिले। अब नीरज पर ही सरकार ने 13 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। नीरज का एक भाला लगभग एक लाख के करीब था और उनके अभ्यास करने के लिए सरकार ने चार भाले दिए और वो भी चार लाग के करीब थे। इसके अलावा नीरज को विदेशों में अभ्यास कराया गया और वहां उनका रहना, खाना, टूर्नामेंट में हिस्सा लेना आदि मोदी सरकार ने खर्चा उठाया और इसमें सात करोड़ रुपये का खर्चा आया। इसके अलावा नीरज ने अनुशासन में रहते हुए जिमें कड़ा पसीना बहाया तो अभ्यास में भी कोई कमी नहीं छोड़ी और इसका नतीजा है कि आज उनकी झोली में स्वर्ण पदक है।
#neerajchopra #modigoverment #neerajjavein
.................